पत्रकारों के संगठन आइसना की जिला कार्यकारिणी गठित

 


अखिलेश दुवे जिला अध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता कार्यकारी अध्यक्ष, उम्मेद झा,जिला महामंत्री, महिला इकाई अध्यक्ष आभा सक्सेना बनी*


शिवपुरी.….पत्रकारों के सशक्त संगठन आल इन्डिया स्माल पेपर न्यूज़ एसोसिएशन"आइसना"की जिला कार्यकारिणी की बैठक पं. केदार समाधिया के मुख्यअतिथि, संरक्षक डा.रवींद्र सक्सेना, डा.भूपेन्द्र विकल,बालकृष्ण शर्मा"बाबी",विजय चौकसे के विशिष्ट आतिथ्य एवं जिला अध्यक्ष अखिलेश दुवे,राजकुमार गुप्ता "बबलू" की संयुक्त अध्यक्षता तथा जिला महासचिव उम्मेदसिंह झा के संचालन मे विगत दिवस ऋषि मैरिज गार्डन के सभागृह मे हुई।



बैठक मे सर्व सहमति से सन 2024-25की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे पुनः समाचार पत्र "नये पन्ने" के संपादक अखिलेश दुबे जिलाध्यक्ष जिला कार्यकारी अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता "बबलू",जिला महासचिव उम्मेदसिंह झा,महिला इकाई अध्यक्ष आभा सक्सेना, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष बंसल,कोषाध्यक्ष राजेश भोला दुबे (करैरा)

संयुक्त सचिव नीरज गर्ग कार्यकारणी सदस्य,पवन समाधिया, इशाक खा कार्यालय सचिव गुरुदत शुक्ला, प्रचार सचिव डा. गंगा प्रसाद कुशवाह,

बनाए गए। जिला संरक्षक सदस्य डा.शंकर शिवपुरी, डा.रवीन्द्र सक्सेना, डा.भूपेन्द्र विकल,बालकृष्ण शर्मा "बाबी',विजय चौकसे है।




बैठक के प्रारंभ मे मुख्यअतिथि पं.केदार समाधिया ने भगवान श्री गणेश जी की वंदना वैदिक मंत्रो के साथ की,इसके उपरांत वरिष्ठ पत्रकार डा.भूपेन्द्र विकल ने पत्रकार संगठन आइसना और पत्रकारों के हितो के विषय मे बताया, वरिष्ठ पत्रकार डा.रवीन्द्र सक्सेना ने पत्रकारों की एकजुटता और पत्रकार कालोनी बने इसका प्रस्ताव रखा,वरिष्ठ पत्रकार बालकृष्ण शर्मा"बाबी"ने प्रख्यात पत्रकार स्व.रफत अधीर की स्मृति मे पत्रकारों का विशाल आयोजन करने का प्रस्ताव रखा.सभी पत्रकारों ने प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की.सभी बनाए गये जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का पुष्पहारों से सम्मान किया गया।अंत मे आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष मनीष बंसल ने किया।राष्ट्र गान के साथ बैठक का समापन हुआ।

    


........

Post a Comment

Previous Post Next Post